जगदलपुर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर पहुंचे, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत
शनिवार सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,खेल मंत्री टंक राम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप राजधानी रायपुर से जगदलपुर पहुंचे । जहां उनका आईजी सुंदरराज पी ,पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, कलेक्टर हरीश एस ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपाइयों ने भी उनका स्वागत किया जिसने महापौर सफीरा साहू,भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी,रजनीश पाणिग्रही मौजूद रहे।