टाटीझरिया: टाटीझरिया के जनजातीय गांवों में जागरूकता अभियान, 22 व 23 मई को लगेगा शिविर
टाटीझरिया के जनजातीय गांवों में चलाया गया जागरूकता अभियान, 22 व 23 मई को लगेगा शिविर। कल्याण विभाग द्वारा संचालित सबसे दूर, सबसे पहले अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न सुदूरवर्ती गांवों में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए चयनित गांवों का दौरा किया।