भोगांव: भोगांव बाईपास रोड स्थित मथन्नी की तलैय्या के पास ई रिक्शा ने बाइक में मारी टक्कर, 2 लोग हुए घायल
भोगांव बाईपास रोड स्थित मथन्नी की तलैय्या के पास ई रिक्शा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एवं ई रिक्शा में बैठी सवारी घायल हो गई। घायलों के नाम उमेश पुत्र भोपाल सिंह एवं हुसैन पुत्र चंदा निवासीगण कस्बा भोगांव बताए गए हैं। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी भोगांव में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया है।