भोगांव: बिछवां के गांव किन्हवार में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,गणित व विज्ञान में 100 अंक प्राप्त करने पर किया सम्मानित
किन्हवार ग्राम पंचायत में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सीबीएसई बोर्ड में जनपद मैनपुरी में गणित में 100 और विज्ञान में 100 अंक प्राप्त करने पर ग्रामीणों ने छात्र के साथ विद्यालय के अध्यापकों का जोशीला स्वागत किया। साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह में आई छात्राओं का भी सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजू पांडे ने की। ********