भोगांव: बिछवां के गांव मधुपुरी के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ई रिक्शा से भरी DCM जलकर हुई राख, चालक ने कूदकर बचाई जान
गांव मधुपुरी के पास बीती रात ई रिक्शा से भरी DCM को बैक करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आग लग गई।चालक ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई।सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने बिजली घर फोन कर शटडाउन लिया।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।तब तक DCM व ई रिक्शा जलकर राख हो गए।आग लगने से लगभग 80 लाख रुपए का नुकसान बताया गया।