भोगांव: थाना बिछवां में अलग-अलग जगह पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल, पुलिस ने घायलों का कराया मेडिकल, रिपोर्ट दर्ज
गांव लक्ष्मीपुर निवासी रेखा पत्नी महाराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि बकरी जाने के विवाद को लेकर रूपा पत्नी नीरज व शिवरानी पत्नी गिरेंद्र ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। वही कस्बा निवासी अंकित पुत्र मूलचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि रास्ते पर साइड न देने को लेकर उसे तीन-चार अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज।