भोगांव: भोगांव जीटी रोड पर बेवर चुंगी के पास हेड्रा चालक ने ई-रिक्शा में पीछे से मारी टक्कर, ई-रिक्शा में बैठे 4 लोग हुए घायल
भोगांव जीटी रोड बेवर चुंगी के पास हेड्रा चालक ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा में बैठे चार लोग घायल हो गए। घायलों के नाम रेखा देवी, रागनी, अन्नू व एक अन्य निवासीगण ग्राम नरसिंहपुर थाना भोगांव बताए गए हैं। हेड्रा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हेड्रा को कब्जे में लिया है। घायलों को सीएचसी भोगांव में भर्ती कराया गया है।