मेरठ: मेरठ में सड़कों पर दिखा हवाई जहाज, कोलकाता से परतापुर हवाई पट्टी पर लाया गया, लोगों ने ली सेल्फी
Meerut, Meerut | Mar 13, 2024 मेरठ में हवाई उड़ान की शुरुआत हो या नहीं लेकिन दूसरे शहरों से एयरक्राफ्ट्स को यहां मेंटिनेंस के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं।बुधवार सुबह ही कोलकाता से एक एयरक्राफ्ट मेरठ में मेंटिनेंस के लिए लाया गया है। बायरोड यह एयरक्राफ्ट सुबह सुबह परतापुर के भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी पर पहुंचा है। सड़क से ऑन व्हील एयरक्राफ्ट को एयरस्ट्रिप पर लाया गया।