मेरठ: मेरठ में स्मार्ट फोन से वंचित छात्राओं ने कलेक्ट्रेट को घेरा, कहा- टैबलेट-स्मार्टफोन योजना को पलीता लगा रहे कॉलेज
Meerut, Meerut | Mar 13, 2024 मेरठ में स्मार्ट फोन मिलने से वंचित छात्राओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। उनका कहना है कि समय से उन्होंने कॉलेज को दस्तावेज दिए थे लेकिन कॉलेज की लापरवाही की वजह से डाटा विश्वविद्यालय नहीं भेजा गया। जिस वजह से फाइनल वर्ष की 500 से ज्यादा छात्राओं को स्मार्टफोन नहीं मिले। उन्होंने एडीएम फाइनेंस से मामले की शिकायत की।