मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में महिला की गला रेतकर हत्या से हड़कंप,घटनास्थल पर नही मिला पति,जांच में जुटी थाना पुलिस
Meerut, Meerut | Mar 13, 2024 थाना भावनपुर के गांव अब्दुल्लापुर में एक महिला का शव उसी के घर में मिलने से हड़कंप मच गया।शव मिलने की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जांच पड़ताल की शुरू की।महिला की गला रेतकर हत्या की गई है,घटनास्थल पर पहुँची पुलिस को महिला का पति मौके पर नही मिला पुलिस पति की तलाश कर रही है।