मेरठ: कैंट स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत,CCTV में ट्रेन के आगे कूदता दिखा युवक
Meerut, Meerut | Mar 13, 2024 कैंट स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान चौक मोहल्ला निवासी हितेश उम्र 27 वर्ष के रूप में की गई है। जीआरपी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है जिसमें मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,बाकी जांच की जा रही है।