पटियाली: पटियाली में जनसंपर्क अभियान तेज, चौराहे पर कड़ी धूप में बैठकर अब्दुल हफीज गांधी ने मांगा जनसमर्थन
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पटियाली विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ रही हैं। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, अधिवक्ता अब्दुल हफीज गांधी इन दिनों क्षेत्र के गांवों, कस्बों, बाजारों और चौक-चौराहों पर पहुंचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। उनके जनसंपर्क अभियान को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है, जिससे उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही।