बड़ौत: बड़ौत में बाइक चोरी के मामले में बड़ावद निवासी आरोपी को किया गया गिरफ्तार, चोरी की गई बाइक बरामद
Baraut, Bagpat | Jul 8, 2026 बुधवार को थाना बड़ौत पर विशाल पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी पट्टी मेहर बड़ौत ने लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर के द्वारा उसकी मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया गया है। मीडिया सेल बागपत ने बुधवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि थाना बडौत पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी गई मो०सा० सुपर स्प्लेण्डर बाईक बरामद हुई है।