हरिद्वार के गंगा घाटों की पहचान रही एक आवाज "भंडारा करवा दो बाबूजी" अब हमेशा के लिए खामोश हो गई. लोगों से भंडारा कराने की अपील करने वाले रमाशंकर गुप्ता का निधन हो गया. उनका शव हरकी पैड़ी क्षेत्र के एक सार्वजनिक शौचालय में मिला. रमाशंकर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले थे, वे कई सालों से हरिद्वार में रह रहे थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है.
Baraut, Bagpat | Jul 11, 2026