टीकमगढ़: रोरई तिगैला के पास सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल, 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया
रोरई तिगैला के पास दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायलों के नाम जयहिंद और रिंकू बताए गए हैं जो बछौड़ा गांव के निवासी हैं। परिजन ने बताया कि दोनों रोरई गांव जा रहे थे रास्ते में रोरई तिगैला के पास दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए। परिजन ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है कि दोनों किस वाहन की टक्कर से घायल हुए हैं।