पठा तालाब के पास एक शख्स सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम छोटू अहिरवार निवासी सतरवांस बताया गया है। परिजन ने बताया कि छोटू अपनी बाइक से पठा गांव से जटउआ गांव जा रहा था रास्ते में पठा तालाब के पास पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।