*तारूवाला में खेलों का महाकुंभ शुरू, दुग्गल'स कैरियर स्कूल के मैदान में बिखरा जोश और जुनून*
दुग्गल'स कैरियर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल तारूवाला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य और जोश से भरा आगाज हुआ।
*दीप प्रज्वलन और मार्च-पास्ट से हुई शुरुआत -*
कार्यक्रम का शुभारंभ बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य *श्री चरणजीत सिंह चौधरी* ने दीप प्रज्वलित कर और खेल ध्वज फहराकर किया। इस मौके पर जमनीवाला पंचायत प्रधान श्री पवन पटियाल, उप प्रधान श्री धर्मेंद्र सिंह, बदरीपुर पंचायत उप प्रधान श्री हरनेक सिंह, SMC उप प्रधान श्री सुरेंद्र सिंह और SMC सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।
स्कूल मैनेजमेंट और विद्यार्थियों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। सरस्वती वंदना के बाद विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट निकाला, जिसने पूरे परिसर को तालियों से गूंजा दिया। खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन की शपथ ली।
*मैदान पर दिखा दम -*
छात्रों ने 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो, रिले रेस समेत कई मुकाबलों में दमखम दिखाया। जूनियर से सीनियर वर्ग तक हर बच्चे में जीत का जज्बा दिखा।
*क्या बोले प्रधानाचार्य -*
प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल सिर्फ मेडल नहीं, बल्कि शरीर और मन दोनों को मजबूत बनाते हैं। कोषाध्यक्ष श्री बी.एन. शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को मेहनत और ईमानदारी से खेलने की प्रेरणा दी।
पूरा दिन स्कूल परिसर खेल, उत्साह और जोश से सराबोर रहा।