कतरीसराय: कतरीसराय प्रखंड की सभी पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनसमस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा ।
प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाए जाने वाले पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ग्रामसभा एवं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई ।