पटना ग्रामीण: लालू परिवार पटना एयरपोर्ट से मुंबई रवाना, मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में करेंगे शिरकत
पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट से शुक्रवार की सुबह मुंबई के लिए रवाना हुए। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि निमंत्रण है तो जा रहे हैं।