पटना ग्रामीण: थाना क्षेत्र में टेम्पू स्टैंड के पास शराब पीकर हंगामा करते एक युवक को दानापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के टेंपू स्टैंड से शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी। तभी एक युवक को हंगामा करते देखा जब उससे पुछताछ किया तो उसके मुंह से शराब पीने कि गंध आ रही थी। जिसके बाद उसे थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच किया गया तो शराब पीने कि पुष्टि हुई