पटना ग्रामीण: रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में करंट लगने से मां और उसकी ढाई वर्षीय बेटी की मौत
पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में करंट लगने से गुरुवार को एक मां और उसकी ढाई वर्ष की बेटी की मौत हो गई। घटना के वक्त घर में कोई और सदस्य मौजूद नहीं था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बारिश हो रही थी, मां अपनी ढाई वर्षीय बेटी को लेकर घर के मेन दरवाजे पर बारिश देखने गई और इसी बीच दोनों को करंट लग गई।