फर्रुखाबाद: गांव आवाजपुर के पास दबंग ने ड्राइवर पर पीछे से हमला कर किया घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया मेडिकल परीक्षण
मऊदरवाजा के गांव बिन्दा नगला बीसलपुर तराई निवासी चंद्रभान पुत्र रामआसरे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ ने घायल चंद्रभान को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है घायल के भाई सुनील ने बताया रंजीत यादव की गाड़ी का चंद्रभान ड्राइवर है।वह रात को गाड़ी खड़ी करके बाइक से घर पर जा रहा था।गांव भूड़ नगला निवासी युवक ने सिर पर हमला किया