बिंदकी: बकेवर थाना पुलिस ने धर्म संपरिवर्तन से संबंधित अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना पुलिस ने धर्म संपरिवर्तन अधिनियम से संबंधित वांछित एक अभियुक्त आमिर उर्फ चांद उम्र 27 वर्ष निवासी मोहल्ला गढ़ी कस्बा जहानाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शुक्रवार को दिन में 2:00 बजे न्यायालय भेज दिया। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी धर्म संपरिवर्तन का दबाव महिला पर बना रहा था।