15 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आपके जिले में बारिश होगी या नहीं?
मौसम को लेकर उत्तराखंड में अभी राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग के निदेशक सी.एस. तोमर के अनुसार, 15 सितंबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला रह सकता है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
इस दौरान उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
#Uttarakhand #WeatherUpdate #RainAlert #Dehradun #Uttarkashi #Pithoragarh #UttarakhandWeather #बारिश #मौसम #pahadsamachar