चान्हो: NH-39 झिबरी मोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत एवं दो लोग हुए घायल
Chanho, Ranchi | Mar 2, 2024 चान्हो थाना क्षेत्र के NH39 झिबरी मोड पर शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई एवं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चान्हो के मसमानो निवासी अरुण उरांव, अंकित उरांव और ढहरू उरांव तीनों कुडू की ओर से चान्हो के तरफ अपने घर लौट रहे थे। तभी उक्त स्थान पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर NH के किनारे लगे रेलिंग से जा टकराई।