चान्हो: 5.88 लाख गबन मामले में ग्रामीण बैंक के तत्कालीन मैनेजर समेत दो आरोपी दोषी करार, 3-3 साल की सजा
Chanho, Ranchi | Mar 1, 2024 राँची फर्जी लोन स्वीकृत कर पैसा गबन मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने दो आरोपियों को सजा सुनाई है. उनमें ग्रामीण बैंक के तत्कालीनमैनेजर राजीव कुमार सिन्हा और ऋषभ इंटरप्राइजेज फॉर्म के संदीप शामिल है. सीबीआई कोर्ट ने इन्हे दोषी ठहराते हुए 3-3 साल की सजा सुनाई है कोर्ट ने तत्कालीन मैनेजर राजीव कुमार सिन्हा पर 80 हजार जुर्माना भी लगाया है