चान्हो: पिपराटोली निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Chanho, Ranchi | Mar 1, 2024 चान्हो थाना क्षेत्र के पिपराटोली निवासी 32 वर्षीय विजय लोहरा ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि विजय लोहरा की गुरुवार शाम किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से बहस हो गई थी, इसके बाद उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सोने चली गई।इस बीच विजय अपने कमरे में गया और पंखे के लिए लगे लोहे के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया।