बालाघाट: मजदूर दिवस पर महंगाई का झटका: कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा होने से जिले में होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ेगा खर्च
मजदूर दिवस (1 मई 2026) के अवसर पर प्रातः लगभग 8 बजे कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस फैसले का सीधा असर देश सहित बालाघाट जिला के होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर पड़ेगा, जहां संचालन लागत में इजाफा होना तय माना जा रहा है। कीमतों में वृद्धि के चलते होटल और ढाबा संचालकों को अब अधिक खर्च उठाना पड़ेगा, जिसका असर आम ग्राहकों की