निज़ामाबाद: बीती रात हुसामपुर बड़ा गांव में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हुई
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुसामपुर बड़ा गांव में बीती रात एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अनीता मौर्या पत्नी सतीश मौर्य, निवासी ग्राम राजापुर सिकरोर, कोतवाली सरायमीर के रूप में हुई है। वह अपने मायके में स्वर्गीय रामा मौर्य के घर रह रही थीं परिजनों के अनुसार सोमवार रात अचानक अनीता की तबीयत बिगड़ गई।