पटना ग्रामीण: पटना हाईकोर्ट ने 4 आतंकियों की फांसी को उम्रकैद में बदला, गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी की सभा में किए थे ब्लास्ट
पटना के गांधी मैदान में 27 अक्टूबर 2013 को नरेंद्र मोदी की रैली में हुए सीरियल ब्लास्ट में पटना हाईकोर्ट ने 4 आतंकियों की फांसी को उम्रकैद में बदला है। सिविल कोर्ट ने सभी को फांसी की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने बाकी 2 दोषियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। ब्लास्ट में निचली अदालत ने 4 को फांसी और 2 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।