पटना ग्रामीण: पटना में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कहा, जंगलराज का युवराज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा यह कहे जाने पर की अब वह भाजपा के साथ ही रहेंगे, इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह गिड़गिड़ाते हुए आएंगे। इसे लेकर जब उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने तेजस्वी यादव को जंगल राज का युवराज बता दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपने यात्रा के दौरान पिकनिक मनाते हैं।