पटना ग्रामीण: पटना सिटी में घर के सामने लगे स्कूटी की चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
पटना सिटी में चौक थाना क्षेत्र स्थित एक घर के सामने लगे स्कूटी की चोरी हो गई थी,जिसका सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया है। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत चौक थाने में की है। इस सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है की एक युवक किस तरह से स्कूटी की चोरी कर भाग रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।