पटना ग्रामीण: गुरु गोविंद सिंह अस्पताल स्थित नर्सिंग स्कूल के छात्रावास में एक छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नर्सिंग स्कूल की छात्रा ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है।मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के गुरुगोविंद सिंह अस्पताल स्थित एलएचवी नर्सिंग स्कूल के छात्रावास का है।घटना की सूचना स्कूल के प्रिंसिपल ने स्थानीय थाने को दी, जिसके बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गई। छात्रा इस्लामपुर की रहनेवाली बताई जा रही है।