पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री नीरज कुमार बबलू ने प्रशांत किशोर पर छात्रों को बहकाने का लगाया आरोप
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को लेकर शनिवार दोपहर 3:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने हाथ जोड़कर प्रशांत किशोर से कहा है की राजनीति के लिए कई मुद्दे हैं। छात्रों का भविष्य बर्बाद ना करें और छात्रों को गुमराह ना करें। मौके पर नीरज कुमार बबलू ने वैनिटी वैन को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।