जमुई: पूरी और सब्जी खाने से एक ही परिवार की पांच महिलाओं की तबियत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 28, 2026 शादी समारोह में शामिल होने लखीसराय जिले से जमुई जिले के मलयपुर पहुंचे एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत पूरी और सब्जी खाने से अचानक बिगड़ गई। उल्टी और दस्त की शिकायत पर सभी महिलाओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर की निगरानी में सभी का इलाज मंगलवार की दोपहर 2:00 के बाद तक चल रहा है।