टीकमगढ़: कैनवार गांव निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
कैनवार गांव निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। मृतक मनोज के परिजन ने बताया कि मनोज को मन्नू नाम का शख्स अपने साथ ले गया था,गुरुवार कल शाम को सूचना मिली कि मनोज कैनवार गांव के पास संदिग्ध अवस्था में डला हुआ है। व्यक्ति को जिला अस्पताल से झांसी ले जाया जा रहा, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन ने आशंका जताई है कि व्यक्ति की हत्या की गई है।