घोड़ाडोंगरी: फुलगोहान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, अस्पताल में कराया गया भर्ती
फुलगोहान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति से एक ग्रामीण ने मारपीट की। घायल व्यक्ति को 100 डायल ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। हंड्रेड डायल के पायलट मनोज डोंगरे ने बताया कि फुलगोहान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर राजकुमार के साथ एक ग्रामीण ने मारपीट की। जिससे व्यक्ति घायल हो गया।