घोड़ाडोंगरी: सारनी नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष को पद से हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर कोर्ट में मामला कराया गया दर्ज
सारनी नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष जगदीश पवार को पद से हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को पाथाखेड़ा के प्रमोद गुप्ता ने कलेक्टर कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। याचिकाकर्ता प्रमोद गुप्ता ने बताया कि सारनी नगर पालिका के उपाध्यक्ष जगदीश पवार द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया जा रहा है उपाध्यक्ष रहने के बावजूद उनका नाम गरीबी रेखा में दर्ज है।