घोड़ाडोंगरी: फुलगोहान गांव में एक घर में निकला अजगर, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
घोड़ाडोंगरी तहसील के फुलगोहान गांव में बुधवार शाम को एक घर में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को दिया। जिस पर सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और इस अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि फुलगोहान गांव में एक घर में अजगर निकलने की सूचना मिली थी।