घोड़ाडोंगरी: तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी के पास पिकअप पर खड़ा मजदूर बिजली के तार से टकराया, करंट लगने से हुई मौत
तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी के पास मंगलवार को पिकअप पर खड़ा मजदूर बिजली के तार से टकराया गया। जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मजदूर को घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया। वही मामले की सूचना घोड़ाडोंगरी पुलिस को दी गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस अस्पताल पहुंची शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।