घोड़ाडोंगरी: सारनी नगर पालिका क्षेत्र में साफ सफाई एवं आवारा मवेशियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने सीएमओ को सोपा ज्ञापन
सारनी नगर पालिका क्षेत्र में साफ सफाई एवं आवारा मवेशियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को सारनी नगर पालिका परिषद के सीएमओ सीके मेश्राम को ज्ञापन सोपा। कांग्रेस नेता पिंटिस नागले ने बताया सारनी नगर पालिका क्षेत्र में बीमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसकी रोकथाम के लिए वार्डो में साफ सफाई एवं कीटनाशक छिड़काव की मांग की गई।