घोड़ाडोंगरी: छोटा महादेव भोपाली में दुकानदार को दुर्लभ प्रजाति के हरे रंग के सांप ने काटा,लोगों ने सांप को पकड़कर बनाया बंधक
घोड़ाडोंगरी तहसील के छोटा महादेव भोपाली में केले की दुकान लगाने वाले दुकानदार को सोमवार को दुर्लभ प्रजाति के हरे रंग के सांप ने काट लिया। वही लोगों ने इस सांप को पकड़कर बंधक बनाकर रख लिया। दुकानदार को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदिल खान को मिली तो उन्होंने जाकर लोगों को समझाईश देकर सांप को छुड़ाया और सुरक्षित जंगल में छोड़ा।