कांके: पिठोरिया थाना क्षेत्र से ज़मीन की अवैध खरीद-फरोख्त करने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 11, 2025 पिठोरिया थाना क्षेत्र से जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी हसीब अंसारी को फर्जी कागजात और वंशावली के आधार पर मोजा बताकनादु में जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि हसीब अंसारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।