कांके: अरगोड़ा अंचल कार्यालय स्थित पानी टंकी के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Kanke, Ranchi | Jul 10, 2025 अरगोड़ा अंचल कार्यालय स्थित पानी टंकी के पास गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली के ट्रांसफार्मर में आग गई। बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि तबतक बिजली का ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया था। मिली जानकारी के अनुसार बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई।