गोरखपुर: गोरखपुर यूनिवर्सिटी के आधुनिक इतिहास विभाग में पुरातन छात्रों का सम्मेलन आयोजित हुआ
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग में हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर भव्य पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पुरातन छात्र हमारी विरासत हैं और हमें अपने गौरवशाली इतिहास को सहेजने की जरूरत है। कार्यक्रम में पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई।