बीदासर: चूरू में हीट वेव से बचाव के लिए जिला एक्शन प्लान जारी किया गया
Bidasar, Churu | Apr 17, 2026 भीषण गर्मी को देखते हुए जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने हीट वेव से बचाव के लिए जिला स्तरीय एक्शन प्लान जारी किया है। विभिन्न विभागों को समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि पेयजल, छाया, स्वच्छता और मनरेगा स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा की जाएगी।