बांसगांव: 34 वर्षीय विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति ने छत के रास्ते पहुंचकर शव देखा, बासगांव पुलिस जांच में जुटी
बांसगांव थाना क्षेत्र के भुसवल बुजुर्ग गांव में बुधवार देर रात एक चौंतीस वर्षीय विवाहित महिला बबीता सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका विपिन सिंह की पत्नी थीं और उनके एक दस वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह है। रात करीब ग्यारह बजकर तीस मिनट पर जब पति विपिन सिंह शादी समारोह से लौटे तो दरवाजा बंद मिला।