हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चलाया गया सघन चेकिंग जांच अभियान
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के मध्यनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन परिसर पर सघन चेकिंग जांच अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध लोगों पर विशेष पेनी नजर रखी गई।