महाराजपुर: महाराजपुर पुलिस ने ढिगपुरा रोड से अवैध गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया
महाराजपुर थाना क्षेत्र के ढिगपुरा रोड से अवैध गांजे के साथ आरोपी को महाराजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से 2 किलोग्राम से अधिक का गांजा जप्त किया गया घटना में उपयोग किए जाने वाली मोटरसाइकिल को भी जप्त की है। आरोपी अखिलेश दुबे पर कार्रवाई की गई। मामले का प्रेस नोट पुलिस ने आज 2 अक्टूबर शाम 5:00 बजे जारी किया।