मुगलसराय: गल्ला मंडी के कोचिंग संचालकों की समस्या पर विधायक रमेश जायसवाल ने डीएम से की वार्ता
मुगलसराय कोचिंग संचालकों ने गल्ला मंडी स्थित कैंप कार्यालय में शनिवार शाम 05 बजे को विधायक रमेश जायसवाल से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। विधायक ने तत्काल जिलाधिकारी से वार्ता कर सुरक्षा मानकों का पालन कराने के बाद कोचिंग संस्थानों को संचालित कराने तथा बीडीए द्वारा सील किए गए संस्थानों की जांच कर मानक पूरे होने पर उन्हें शीघ्र खोलने की मांग की,